Connect with us

राष्ट्रीय

विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, सीएम हाउस में हुए फेरे

विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, सीएम हाउस में हुए फेरे
सीएन, चंडीगढ़।
पंजाब के सीएम भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग सीएम मान ने सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि दोनों पिछले चार साल से एक-दूसरे को जानते थे. लेकिन उनके परिवारों ने इस रिश्ते को गोपनीय रखा। पंजाब के सीएम भगवंत मान की आज हरियाणा की डॉक्‍टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी हो गई है। शादी से पहले होने वाली रस्‍मों की शुरूआत भी सुबह से हुई। सीएम मान दूल्‍हे की तरह नजर आ रहे थे और उनके साथ दिल्‍ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, राज्‍यसभा सांसद राघव चढ्ढा भी उनके साथ नजर आ रहे थे। सीएम मान की शादी चंडीगढ़ में हुई और उनकी दुल्‍हन भी उनकी जानने वाली हैं। इससे पहले भगवंत मान की शादी इंद्रजीत के साथ हुई थी और उनके दो बच्‍चे भी हैं। 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। सीएम भगवंत मान की होने वाली दुल्‍हन गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्‍टर हैं और हरियाणा के कुरूक्षेत्र के पिहोवा की रहने वाली हैं। सीएम के आधिकारिक आवास पर होने वाले कार्यक्रम की पूरी जिम्‍मेदारी आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने उठाई। सीएम भगवंत मान की शादी काफी लो प्रोफाइल होने के साथ ही सिख रीति–रिवाजों से चंडीगढ़ के सेक्‍टर-8 के गुरूद्वारे में हुई और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता इस शादी में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फिल्म समीक्षा : उजड़ते सपनों की ‘चिता’….निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ व्यावसायिक सिनेमा की मजबूरियों से मुक्त एक यथार्थवादी कृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING