Connect with us

अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रसिद्ध श्रावणी मेले का किया शुभारंभ

सीएन, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जागेश्वर धाम में पहुंचकर प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। बाबा जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जागेश्वर धाम आगमन पर जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत एवं अन्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। यहां माननीय मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई दी एवं जागेश्वर धाम परिसर में पौधारोपण भी किया। यहां श्री धामी ने विधानसभा जागेश्वर में कुल 1235.4 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमे 77.31 लाख रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं 1158.09 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जागेश्वर धाम के धार्मिक महत्व को समझते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानस मंदिर माला योजना में जागेश्वर धाम का विकास किया जाएगा। सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर गतिमान है तथा स्थापना वर्ष के 25 वें वर्ष में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते पांच वर्ष में राज्य के लिए 1.25 लाख करोड़ रपए की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना, अटल आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना जैसी अनेक योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई तथा कहा कि उनकी सरकार भी लोकहित में योजनाओं का निर्माण कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति के लागू होने से प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारवादी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 5 सदस्य समिति ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। श्री धामी ने कहा कि यह कानून लागू होने से बीस से पचास प्रतिशत केस खत्म हों जाएंगे जिससे लोगों को राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण का पालन करते हुए प्रत्येक सोमवार को जनता की फरियादें सुनी जाएंगी एवं उनका समाधान किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने हरेला पर्व एवम श्रावणी मेले के शुभारंभ पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले एक महीने में जिले में सौ प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार जनपद में डॉक्टरों की पर्याप्त तैनाती की गई है। उन्होंने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज एवं दन्या डिग्री कॉलेज की उपलब्धि पर जनपद वासियों को बधाई प्रेषित की तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। स्थानीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने जागेश्वर धाम में लगने वाले श्रावणी मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने के लिए जनपद वासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने जागेश्वर विधासभा के लिए 1235.4 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING