Connect with us

खेल

नैनीताल में दो दिनी सांसद खेल स्पर्धा बास्केटबॉल स्पर्धा का सांसद व विधायक न शुभारंभ किया

सीएन, नैनीताल। रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या ने शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत के नेतृत्व में डीएसए फ्लैट्स मैदान नैनीताल में दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा बास्केटबॉल खेल का आयोजन में पहुंचकर खिलाड़ीयों से उनका परिचय लेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें होली की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने डीएसए बास्केटबॉल मैदान नैनीताल के सौन्दर्यकरण एवं अन्य कार्यो के लिए सांसद निधि से पॉच लाख रूपये देने की घोषणा की। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे भारत में सासंद द्वारा सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई जगहों पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं भी देखा है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से चुने जायेंगे वे खिलाड़ी साई हेतु उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा जोकि एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि गॉव के गरीब बच्चों एवं अभाव ग्रस्त बच्चों को साई में जाने के बाद उन्हें खेल के क्षेत्र में एक नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह विचार माननीय प्रधानमंत्री जी के मन में था। जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया इसके तहत आज प्रत्येक सांसद अपने अपने क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कर रहा है। संासद खेल स्पर्धा बास्केटबॉल खेल में हल्द्वानी एवं नैनीताल की दस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। जिसमें प्रथम हिल व द्वितीय आर्यन टीम रही। जिन्हें सांसद एवं विधायक द्वारा खेल प्रमाण पत्र व ट्रकसूट प्रदान किये गये इसके साथ जिन प्रतिभागियों ने सांसद खेल स्पर्धा प्रतिभाग किया उन्हें भी खेल प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, आनन्द बिष्ट, प्रकाश आर्या, मोहित लाल साह, पुष्कर मेहरा, उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजिश खलिक, आनन्द खम्पा,हरीश जोशी, ज्ञान सिंह, विनोद कन्यारी,समीर अली, विश्वकेतु वेद्य, डीएसए सचिव अनिल गड़िया, संयुक्त सचित भुवन सिंह बिष्ट के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति एवं बास्केटबॉल के खिलाड़ी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता व शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की बेमियादी भूख हड़ताल का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING