Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी के निर्देशों के क्रम में कल 4 जुलाई से प्रारम्भ होगा जिले में सेवा सप्ताह कार्यक्रम : डीएम रयाल

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया है कि 04 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक प्रदेश में सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जनपद नैनीताल में भी यह कार्यक्रम विभिन्न स्थानों में आयोजित किए जा रहे हैं। विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आयोजित सेवा सप्ताह शिविरों में विभिन्न विभागों के माध्यम से जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा, साथ ही विभागीय स्टालों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को उपलब्ध कराया जाएगा।  सेवा सप्ताह कार्यक्रम को जिले में सफलतापूर्वक  सम्पन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा आदेश जारी करते हुए जिम्मेदारियों सौपी गई हैं। इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे को  जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि  4 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। जनपद में भी इस कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खण्ड परिसर भीमताल से किया जाएगा। जिलाधिकारी कहा कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम में लोगों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर ना काटना पडे इसलिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान करेंगे।   जिलाधिकारी ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम हेतु जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि शिविरों में विभागीय स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जनपद में 04 जुलाई शनिवार को विकास खण्ड परिसर भीमताल में शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेेंगे। तथा बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही 05 जुलाई (रविवार) को स्पोट्स स्टेडियम हल्द्वानी में मैराथन, मण्डल स्तरीय शूटिग, साईकिंलिंग प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी, 06 जुलाई (सोमवार) को विकास खण्ड परिसर रामनगर में स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांगजनों के लिए उपकरण, एवं बालिकाओं एवं महिलाओं का विशेष स्वास्थ्य शिविर तथा बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया जाएगा। 7 जुलाई (मंगलवार) को तहसील परिसर कैंची धाम में महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे,तथा बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया जाएगा।  8 जुलाई (बुधवार) को विकास खण्ड परिसर धारी में कृषि, उद्यान एवं पशुपालन आदि विभागों के द्वारा विशेष आयोजन तथा बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया जाएगा। 9 जुलाई (गुरूवार) को विकास खण्ड परिसर कोटाबाग में उद्योग, लद्यु उद्योग एवं सूक्ष्म उद्योग के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया जाएगा। 10 जुलाई (शुक्रवार) को विकास खण्ड परिसर हल्द्वानी में रेल, सडक, रोपवे, जमरानीबांध,उडान स्कीम तथा वहृद अवस्थापना विकास पर कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही  बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु सम्बंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को नोडल एवं खण्ड विकास अधिकारी को सह नोडल बनाया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिविर में स्वयं उपस्थित होकर क्षेत्रीय जनता को शिविर का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 1 जुलाई का राशिफल : कर्क राशि के जातकों का आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है, घर-परिवार से जुड़ी बातें सुकून देंगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING