Connect with us

उत्तराखण्ड

बीडी पांडे अस्पताल में जल्द ही स्थापित होगी फेको मशीन, होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन

सीएन, नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में जल्द ही फेको मशीन स्थापित की जाएगी जिसके चलते मोतियाबिंद ऑपरेशन करने में डॉक्टरों को सहायता मिलेगी।बीडी पांडे अस्पताल में प्रतिमाह 100 से ज्यादा लोग आंखों की समस्या लेकर पहुंचते हैं। जिनमे से 40 से 50 लोगों के आंखों सम्बंन्धी ऑपरेशन किये जाते हैं। मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने के लिए अब अस्पताल में जल्द ही फेको मशीन स्थापित की जाएगी। अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि फेको मशीन की मांग की गई है। जल्द ही सीएसआर फंड से लगभग 20 लाख की लागत की फेको मशीन जल्द ही अस्पताल के नेत्र विभाग में स्थापित की जाएगी। जिससे डॉक्टरों व मरीजों को लाभ मिलेगा। इधर अस्पताल की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीपिका लोहनी ने बताया कि अस्पताल में फेको मशीन लगने से मरीजों को लाभ मिलेगा। फेको विधि से मोतियाबिंद की सर्जरी करने के बाद मरीज को सामान्य होने पर कम समय लगेगा। बताया कि फेको आंखों की सर्जरी के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी है। जिससे उपचार में सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों के संचालकों की मनमानी, स्कूलों के बाजारीकरण से अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ : खष्टी बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING