Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें : डीएम रयाल

सीएन, हल्द्वानी। पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये। यह निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैम्प कार्यालय सभागार में सैनिक कल्याण परिषद की बैठक लेते हुए कही। डीएम ने कुछ पूर्व सैनिक के सशस्त्र लाईसेन्स के यूआईएन नम्बर न होने तथा अन्य राज्यों से लाईसेन्स जारी होने के कारण उत्पन्न समस्या का समाधान करते हुए कहा कि यूआईएन नम्बर एनओसी सहित मिलने पर ही पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है तथा सम्बन्धित राज्य से लाईसेन्स निरस्त कराने की दशा में आवश्यकता के आधार पर नवीनतम लाईसेन्स जारी किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिक संगठन भीमताल को आवंटित भूमि से नियमानुसार अवैध कब्जा हटाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने रा.इ.कॉ.प्यूडा से स्व.जगन्नाथ दुर्गापाल स्वतन्त्रता सेनानी के जन्म स्थान तक मोटर मार्ग निमार्ण सम्बन्धित आगणन एवं प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने वीरांगनाओं आदि की पेंशन से सम्बन्धित समस्या का निस्तारण करते हुए सम्बन्धितों को निर्देश दिये कि वीरांगनाओं की पेंशन सयम से पहुॅचती रहे, किसी भी पेंशनधारी को अनावश्यक परेशान न किया जाये, अन्यथा अनावश्यक परेशान करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने वीर नारियों व सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु समाज कल्याण विभाग को आवंटित भूमि का सीमांकन करने हेतु कमेटी गठित की तथा भविष्य में वन तथा समाज कल्याण विभाग के मध्य सीमांकन से सम्बन्धित विवाद उत्पन्न न हो। बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तथा लाभांवित व्यक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक, रेखा कोहली, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) रमेश सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल से.नि. बीएस रौतेला, भूतपूर्व सैनिक सुरेन्द्र सिंह रौतेला, दीप चन्द्र बिष्ट, उमेश सिंह, दर्शन पन्त, आदि उपस्थित थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING