Connect with us

उत्तराखण्ड

संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज

सीएन, नई दिल्ली/हल्द्वानी। नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उत्तराखंड में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने सदन में कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अब मार्च और अप्रैल से ही भारी बारिश तथा बादल फटने जैसी घटनाएं होने लगी हैं। बरसात के मौसम में इन आपदाओं की तीव्रता और बढ़ जाती है, जिससे पूरे उत्तराखंड में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण सड़कें, पुल, खेत-खलिहान और तैयार फसलें बह जाती हैं। इससे आम लोगों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है और सरकार द्वारा संचालित विकास कार्य भी प्रभावित होकर धीमे पड़ जाते हैं। अजय भट्ट ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उत्तराखंड में हर वर्ष बरसात के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार को विशेष राहत एवं पुनर्निर्माण पैकेज उपलब्ध कराया जाए, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्वास और विकास कार्य कराए जा सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 24 जुलाई 2026 का राशिफल : मेष राशि के जातकों के बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा व जो काम अटके हुए थे, उनमें आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING