Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 51 हजार से नीचे आया भाव

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 51 हजार से नीचे आया भाव
सीएन, नई दिल्‍ली।
ग्‍लोबल मार्केट में सुस्‍ती के कारण बृहस्‍पतिवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दिखी. सोना गिरकर 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आ गया, जबकि चांदी 64 हजार से कम पर बिक रही है. मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव आज सुबह 242 रुपये गिरकर 50,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. सोने का यह भाव 5 जून की बोली पर आधारित है. इससे पहले एक्‍सचेंज पर सोने का भाव 51,089 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था. पिछले कई कारोबारी सत्र से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. देखा जाए तो अपने पीक से सोना करीब 5,000 रुपये सस्‍ता बिक रहा है. मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज सुबह चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई. चांदी का जून का वायदा भाव 780 रुपये गिरकर 64 हजार से नीचे चला गया. सुबह के कारोबार में चांदी 63,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रही थी. इससे पहले एक्‍सचेंज पर चांदी का भाव 63,966 रुपये पर खुला था. पिछले कुछ कारोबारी सत्र में चांदी की कीमतों में भी लगातार गिरावट दिखी है. ग्‍लोबल मार्केट में सोने के हाजिर भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना अभी दो महीने के निचले स्‍तर पर बिक रहा है. आज के कारोबार में सोने का हाजिर भाव 0.20 फीसदी गिरकर 1,882.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. यह 24 फरवरी के बाद सोने का सबसे निचला स्‍तर है. इससे पहले अमेरिकी बाजार में सोने का वायदा भाव भी 0.40 फीसदी गिरकर 1,881.40 डॉलर प्रति औंस तक चला गया. ग्‍लोबल मार्केट में चांदी का भाव भी नीचे गिरा है और आज के कारोबार में हाजिर मूल्‍य 0.10 फीसदी टूटकर 23.26 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. चांदी के अलावा प्‍लेटिनम के भाव में 0.40 फीसदी कमी आई और यह 914.17 डॉलर पर बिक रहा है. पैलेडियम भी 1.2 फीसदी सस्‍ता होकर 2,228.75 डॉलर के भाव पर आ गया. दरअसल, अमेरिकी डॉलर में करीब दो साल की तेजी दिख रही है. इसके अलावा महंगाई को काबू करने के लिए अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्‍याज दरें बढ़ाने का भी संकेत दिया है. इससे निवेशकों को अन्‍य विकल्‍पों से ज्‍यादा रिटर्न की उम्‍मीद जगी है और उन्‍होंने सोने से पैसा निकालना शुरू कर दिया है. यही कारण है कि ग्‍लोबल मार्केट में सोने की कीमत दो महीने के निचले स्‍तर पर चली गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING