Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने गौतम और सागर अदाणी के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

अमेरिका ने गौतम और सागर अदाणी के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
सीएन, नईदिल्ली।
अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स के अनुसारए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक गौतम अदाणी पर न्यूयॉर्क में 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी योजना में उनकी भूमिका के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स की ओर से रिश्वतखोरी का आरोप लगाए जाने के बाद अदानी ग्रीन ने अपना जवाब दिया है। ग्रीन एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के आरोप में अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी ग्रीन के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अदाणी पर ग्रीन एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारत के सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप है। यह आरोप अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स ने लगाए हैं। उधर अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स की ओर से लगाए गए आरोप को सार्वजनिक होने के बाद अदाणी ग्रीन की ओर से जवाब जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका के न्याय विभाग की ओर से आपराधिक अभियोग दायर किए जाने के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों ने प्रस्तावित डॉलर बॉन्ड पेशकशों के साथ आगे बढ़ने का फैसला नहीं किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीन एनर्जी का कांट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारत के सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी ग्रीन के कार्यकारी निदेशक पर दीवानी मुकदमा दायर किया है। इसके साथ ही इन दोनों के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर करने के बाद गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि अमेरिकी सरकार ने अभी तक इन व्यक्तियों के खिलाफ आरोपों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। डिप्टी असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल लिसा एच मिलर ने कहा कि इस अभियोग में भारतीय सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर से अधिक की रिश्वत देने की योजना का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सीनियर ऑफिसर्स ने भ्रष्टाचार के जरिए से स्टेट एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट के लिए ये अपराध किए। अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स के अनुसार अदाणी ग्रुप के चेयरमैन और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक गौतम अदाणी पर न्यूयॉर्क में 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी योजना में उनकी भूमिका के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी सहित सात दूसरे प्रतिवादियों ने 20 वर्षों में 2 बिलियन डॉलर का लाभ कमाने और भारत की सबसे बड़ी सोलर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने पर सहमति व्यक्त की। अदालत के रिकॉर्ड से पता चलता है कि एक न्यायाधीश ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं और अभियोजक उन वारंटो को विदेशी कानून प्रवर्तन को सौंपने की योजना बना रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के एक एक्स पोस्ट के अनुसार अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स की ओर से रिश्वतखोरी का आरोप लगाए जाने के बाद अदानी ग्रीन ने अपना जवाब दिया है। अडानी ग्रीन ने कहा अमेरिका के न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने हमारे बोर्ड के सदस्यों गौतम अडानी और सागर अडाणी के खिलाफ न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक आपराधिक अभियोग जारी किया है और एक दीवानी शिकायत दर्ज की है। अमेरिका के न्याय विभाग ने हमारे बोर्ड के सदस्य विनीत जैन को भी ऐसे आपराधिक अभियोग में शामिल किया है। इन घटनाक्रमों के मद्देनजर हमारी सहायक कंपनियों ने फिलहाल प्रस्तावित यूएसडी.मूल्यवान बॉन्ड पेशकशों के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने प्रदेश के किसानों को हो रही उर्वरक की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING