Connect with us

दुर्घटना

भुजियाघाट ब्लोट रिसोर्ट में एक पर्यटक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

सीएन, नैनीताल। भुजियाघाट ब्लोट रिसोर्ट में दिल्ली से आए एक पर्यटक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। इस होटल में दिल्ली से आये तीन लोग रुके थे। बताया गया है कि कल रात्रि आठ बजे ये लोग नहाने के लिये होटल के स्विमिंग पूल में गए। जहां एक व्यक्ति डूब गया। जिसे होटल कर्मियों की मदद से बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। लेकिन सुशीला तिवारी के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है। जिसका नाम सतपाल उम्र 30 वर्ष बताई गई है। मृतक का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम हल्द्वानी में ही किया गया। तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, नदारद अफसरों से बेहद खफा, अब लेंगे क्लास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING