Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड : मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्ग व्यक्तियों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

उत्तराखंड : मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्ग व्यक्तियों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सीएन, देहरादून।
डोईवाला थाना क्षेत्र में जौली ग्रांट पुलिस चौकी इलाके में आज सुबह मॉर्निंग वाक को निकले दो बुजुर्गों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों के शवों को पुलिस ने पंचनामे के बाद सरकारी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। हादसा जंगलात चौकी के पास हुआ। दोनों शवों तकरीबन 80 मीटर की दूरी पर पड़े मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि जौली ग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र में ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर दो शव पड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस को घटनास्थल पर एक हाथ का दस्ताना पडा मिला। इससे कुछ देरी पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। उससे तकरीबन 75 मीटर की दूर पर दूसरा शव पड़ा मिला। मौके पर सड़क पर वाहन के टायरों के घिसटने और वाहन के शीशे भी टुकड़े पड़े मिले। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मारी होगी। शवों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से आधार कार्ड मिले। जिनके आधार पर उनकी शिनाख्त की गई। पहले शव की शिनाख्त भानियावाला के अठूरवाला के कोटि गांव निवासी वीर सिंह बिष्ट व यहीं के जोगियाणा निवासी 65 वर्षीय दलपति के रूप में हुई। इस मामले में अठूरवाला के कोटि गांव निवासी एबीवीपी कार्यकर्ता विकास बिष्ट ने पुलिस को मृतकों के बारे में जानकारी दी है। विकास के अनुसार मृतकों में एक वीर सिंह बिष्ट उनके ताऊ जी है। उनके अनुसार वीर सिंह सुबह छह बजे एक अन्य व्यक्ति के साथ मॉर्निंग वाक को निकले थे। फिलहाल पुलिस को एक्सीडेंट करने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी सरगर्मी से पहचान करने में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डोईवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ीोज दिया गया है। जहां से पीएम के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 24 जुलाई 2026 का राशिफल : मेष राशि के जातकों के बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा व जो काम अटके हुए थे, उनमें आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING