Connect with us

नैनीताल

सुयालबाड़ी, छड़ा व खैरना में जनसंवाद, समस्याओं के स्थायी समाधान पर हुई चर्चा

सीएन, नैनीताल।.भाजपा नेता हेम आर्य ने क्षेत्र के विकास और जन-समस्याओं के स्थायी निस्तारण को लेकर आज सुयालबाड़ी, छड़ा और खैरना क्षेत्रों में एक विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों और युवाओं से सीधा संवाद कर उनके विचारों को जाना गया।बैठक में उपस्थित जनता ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी सजगता दिखाई और बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। स्थानीय लोगों के विचार और विकास को लेकर उनकी दूरगामी सोच बेहद प्रेरणादायी रही। जनसंपर्क  कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। युवाओं ने क्षेत्र की तरक्की के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने का संकल्प दोहराया। उनके दूरगामी विचार और ऊर्जा क्षेत्र के सुनहरे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की बात कही गई।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING