Connect with us

नैनीताल

भवाली के व्यापारी नेता नरेश पांडे की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस, फेसबुक लाइव में लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल

सीएन,भवाली। नैनीताल के निकटवर्ती कस्बे भवाली के चर्चित व्यापारी नेता एवं उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े दुष्कर्म प्रकरण ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई के तहत नैनीताल पुलिस उनकी भवाली स्थित आवास पर पहुंची। इसी दौरान नरेश पांडे ने अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव प्रसारण कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल कोतवाली में एक युवती ने नरेश पांडे के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बाद में इसी प्रकरण में नया घटनाक्रम सामने आया। युवती ने पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की प्रक्रिया अपनाते हुए तल्लीताल थाने में तीन अन्य युवकों के खिलाफ अलग मुकदमा दर्ज कराया। युवती का आरोप है कि इन लोगों ने कथित रूप से उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर व्यापारी नेता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। सूत्रों के अनुसार, मामले में नरेश पांडे को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए उनके आवास पहुंची। फेसबुक लाइव के दौरान नरेश पांडे ने दावा किया कि पुलिस बिना वारंट उनके घर पहुंची और उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ तथा उनके पिता, भाई और बेटे के साथ भी पुलिस ने बदसलूकी की। उन्होंने यह भी कहा कि युवती ने धारा 164 के तहत दिए गए बयान में उनके पक्ष में बातें कही हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। लाइव वीडियो अचानक समाप्त हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलला मंदिर चढ़ावा चोरी में केन्द्र सरकार के लिये अपनी विश्वसनीयता बचा पाना बहुत बड़ी चुनौती
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING