Connect with us

क्राइम

हॉस्टल की मालकिन ने गेट पर मारा ताला, कैद हुई सैकड़ों लड़कियां

हॉस्टल की मालकिन ने गेट पर मारा ताला, कैद हुई सैकड़ों लड़कियां
सीएन, रांची।
झारखंड के रांची में गर्ल्स हॉस्टल की मालकिन ने हॉस्टल के गेट पर ताला मार दिया। जिस वजह से हॉस्टल के अंदर सैकड़ों लड़कियां कैद हो गई। यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मां सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल का है। दरअसल हॉस्टल की मालकिन ने गेट पर ताला लगा दिया है, जिससे छात्राएं अंदर ही बंद हो गईं। यह घटना थड़पखना के तारा बाबू लेन में हुई है। जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, तो उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की मालकिन लाली कच्छप की दबंगई से मोहल्ले के निवासी परेशान हैं। उन्होंने खाली जमीन के मुख्य गेट को जाम कर दिया है। इसके अलावा कुछ अन्य हॉस्टल के गेट भी वेल्डिंग कर बंद किए गए हैं। लाली कच्छप ने जमीन के मालिकाना हक को लेकर कई बिल्डिंग के गेट बंद कर दिए हैं, जिससे मोहल्ले के कई लोगों की गाड़ियां भी फंस गई हैं। छात्राओं को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी स्कूटी भी अंदर ही फंसी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द ही उचित कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुनिया फिर आशंकित : पश्चिम एशिया युद्ध समाप्त करने को ईरान-अमेरिका समझौता वार्ता विफल, पाक बेहतरीन मेजबान: अमेरिका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING