Connect with us

धर्मक्षेत्र

कार्तिक पूर्णिमा पर गौरी समेत धन योग का दुर्लभ संयोग, मेष समेत 6 राशियों को कई लाभ

कार्तिक पूर्णिमा पर गौरी समेत धन योग का दुर्लभ संयोग, मेष समेत 6 राशियों को कई लाभ
सीएन, प्रयागराज।
15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा और देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गौरी समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसका फायदा मेष, वृषभ, सिंह समेत कई राशियों को मिलने वाला है, जिसका फायदा इन राशियों को नए साल तक मिलेगा। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा और पुराणों में इस दिन को स्नान, जप-तप, व्रत की दृष्टि से मोक्ष प्रदान करने वाला बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार गजब के संयोग बन रहे हैं जिसका फायदा कई राशियों को नए साल यानी साल 2025 तक मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा मेष राशि में होकर मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग बनाएंगे, साथ ही मंगल और चंद्रमा के एक दूसरे से चतुर्थ दशम होने से धन योग भी बनेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और गुरु के एक दूसरे से द्विद्वाश योग होने से सुनफा योग भी बनेगा। वहीं शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान हैं इसलिए इस दिन शश राजयोग भी बन रहा है, जो फिर 30 साल के बाद ही बनेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग का दुर्लभ संयोग कई राशियों के लिए नए साल तक धन सुख और सौभाग्य में वृद्धि दायक रहेगा और परिवार में सुख.शांति और प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
मेष राशि वालों के जीवन में दिखेंगे कई सकारात्मक बदलाव
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग से मेष राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस राशि के जो लोग किराए के घर पर रहते हैं, उनका खुद का घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। शुभ योग के दुर्लभ संयोग से जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस दौरान परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ योग के प्रताप से मेष राशि वालों की इस दौरान कई इच्छाएं पूरी होंगी और धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।
वृषभ राशि वालों को हर टेंशन से मिलेगी मुक्ति
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों की पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में चल रही टेंशन से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर होगी। इस राशि के जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, इस दौरान उनको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी और घरवाले भी काफी खुश नजर आएंगे। अगर आप इस अवधि में कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह आपको अच्छा मुनाफा प्रदान करेगा। ससुराल या जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो इस अवधि में वह खत्म हो जाएगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।
सिंह राशि वालों की कई इच्छाएं होंगी पूरी
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग के प्रभाव से सिंह राशि वालों के अंदर समझदारी बढ़ेगी और जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अगर आप भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। व्यवसाय से संबंधित जातक इस दौरान उच्च लाभ रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे और नए व्यावसायिक उद्यम में अपनी जगह सुरक्षित कर पाएंगे। शुभ योग का प्रभाव नए साल पर भी बना रहेगा, जिसकी वजह से आपके लिए आने वाला साल काफी मंगलकारी रहेगा। परिजनों की सभी जरूरतों को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे, जिससे सभी काफी प्रसन्न भी नजर आएंगे।
कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के मिलेंगे मार्ग
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग से कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और मकान व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफलता मिलेगी और आमदनी में भी इजाफा देखने को मिलेगा। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए काफी मंगलकारी रहेगी, भविष्य में आपको इसका अच्छा रिटर्न मिलेगा। शुभ योग के शुभ प्रभाव से नया साल 2025 आपके लिए कई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  420 वें शहीदी दिवस पर नैनीताल में निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरु अर्जुन देव जी के बलिदान को किया नमन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING