Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 13 मार्च 2023 : मेष राशि के जातकों के दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी

मेष राशि– दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव की अधिकता रहेगी।

वृष राशि– मन प्रसन्न तो रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 18 मई 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों की चिंताओं में राहत मिलने लगेगी

सिंह राशि– संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। कार्य की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पटवाडागर में स्वीकृत भूमि में दो अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के साथ ही नवीन परिसर का शिलान्यास

तुला राशि– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं।

मकर राशि– मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रविवार को होगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

कुंभ राशि– आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परन्तु आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कर्मक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING