Connect with us

अल्मोड़ा

भैसवाड़ा फार्म को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में करें विकसित : वंदना

सीएन, अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना ने राजकीय चारा एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र, भैसवाड़ा (भैंसोड़ा फार्म) का स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने  भैंसोड़ा फार्म पहुंचकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदयशंकर ने यहां पर होने वाली गतिविधियों, भू क्षेत्र, चारा विकास समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस फार्म को चारा विकास के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने हेतु कार्य योजना तैयार करें जिसके लिए संबंधित विभागों को बुलाकर संबंधित विभागीय गतिविधियों की एक संयुक्त कार्ययोजना बनाई जाए। एक्शन प्लान में सिंचाई नेटवर्क,तारबाड़, चारे की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन क्षेत्र ट्रेनिंग सेंटर, मत्स्य विभाग के माध्यम से मत्स्य तालाब तथा नगरपालिका के साथ समन्वय कर निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला आदि को शामिल करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि समय समय पर एनआरएलएम, आईएलएसपी, किसान समूहों का प्रशिक्षण भी यहां प्लान किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दो माह से अल्मोड़ा जिला अस्पताल में फिजिशियन नहीं, मरीज परेशान, जनहित के मुद्दे पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING