Connect with us

अल्मोड़ा

उलोवा ने भाकपा माले नेता कामरेड राजा बहुगुणा के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुख, जन आन्दोलनों की क्षति करार

सीएन, अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड़ लोक वाहिनी ने भाकपा माले नेता कामरेड़ राजा बहुगुणा के निधन पर गहरा दुख ब्यक्त करते हुए इसे उत्तराखण्ड़ के जन आन्दोलनों की क्षति करार दिया है। यहाँ एड. जगत रौेेतेला की अध्यक्षता मे आयोजित एक बैठक में एड. जगत रौतेला ने कहा कि कामरेड राजा बहुगुणा ने उत्तराखण्ड़ संघर्ष वाहिनी के एक कार्यकर्ता के रूप मे अपनी सामाजिक राजनैतिक जीवन की शुरुआत की और कालान्तर मे भाकपा माले के नेता के रूप मे देश भर मेअपनी पहचान कायम की। पूरन चन्द्र तिवारी मे कहा कि कामरेड राजा बहुगुणा उत्तराखण्ड़ के हर जन आन्दोलनो मे शामिल हुए जिसमे बन बचाओ नशा नही रोजगार दो, तराई मे भूमिहीनो के आन्दोलन शामिल है। बैठक का संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया तथा एक शोक प्रस्ताव के माध्यम से कामरेड राजा बहुगुणा को भावभीनी श्र्द्धांजलि दी तथा उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बतााया। बैठक मे एड. जगत रौतेला, रेवती बिष्ट, अजयमित्र बिष्ट, पूरन चन्द्र तिवारी, अजय मेहता, मो अनिसुद्दीन, विशन दत्त जोशी, जंगबहादुर थापा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आठ दिनों से लापता चार वर्षीय मासूम मयंक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING