Connect with us

चम्पावत

चंपावत उपचुनाव में धामी की जीत लगभग तय, दोपहर तक आज हो जायेगी तस्वीर साफ

सीएन, चम्पावत। चंपावत उपचुनाव का रिजल्ट आज आएगा। प्रदेश में उपचुनाव का इतिहास हमेशा मुख्यमंत्रियों के पक्ष में ही रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भविष्य तय करने वाले चंपावत उपचुनाव का रिजल्ट आज सामने आ जाएगा। चंपावत उपचुनाव में 31 मई को 64.5 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। चंपावत में भारी मात्रा में लोग वोटिंग के लिए आगे आए। सीएम धामी समेत कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी का भविष्य भी ईवीएम में बंद किया जो आज खुलेगा। मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं और 13 राउंड में मतगणना पूरी कर ली जाएगी. चंपावत उपचुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए 12 टीमें लगाई गई हैं और 13 चरणों में मतगणना पूरी होगी। यहां बता दें कि राज्य बनने के बाद हुए उप चुनावों मे बतौर मुख्यमंत्री रिकार्ड मतों से चुनाव जीते है। चंपावत में भी इस बार इतिहास दोहराने की पूरी संभावना है। यहां पुष्कर सिंह धामी की प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला आरक्षण बिल बीजेपी का प्लान बी है, अब जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास : खष्टी बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING