Connect with us

देहरादून

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर हमले की कोशिश, बीच सड़क पर जड़े तमाचे

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर हमले की कोशिश, बीच सड़क पर जड़े तमाचे
सीएन, ऋषिकेश।
बीच सड़क में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना आपा खो दिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रेमचंद अग्रवाल किसी व्यक्ति को पीट रहे हैं। मीडिया सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रेमचंद अग्रवाल से इस मामले की जानकारी चाही तो उनके स्टाफ ने बताया कि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की वही मंत्री ने भी आव देखा ना ताव सुरेंद्र सिंह नेगी की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है ऋषिकेश के एक कार्यक्रम में जैसे ही मंत्री बाहर निकले सुरेंद्र सिंह नेगी बकायदा मंत्री को गाली देने लगे और ईट उठाकर मारने की कोशिश की जिसके बाद सड़क पर घमासान हुआ। हालांकि दूसरा पक्ष इस समय थाने में मौजूद है और मंत्री के खिलाफ थाने में तहरीर देने की कोशिश कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के अंतर्गत की जा रही पूर्व तैयारी संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING