Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। प्रशासन ने पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड में सीनियर आईपीएस अफसरों के कामकाज में फेरबदल कर दिया गया है। जिसका आदेश जारी किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने राज्य के चार बड़े पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। यह सभी बदलाव एडीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है, उनमें अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, अमित कुमार सिन्हा, वी मुरुगेशन और एपी अंशुमान शामिल हैं। अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। एपी अंशुमान को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देख रहे वी मुरुगेशन को निदेशक विजिलेंस एवं पुलिस दूरसंचार की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में युवक को 20 वर्ष कठोर कारावास व 51 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING