Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड : जंगल में महिला की गला घोंटने की हुई कोशिश

उत्तराखंड : जंगल में महिला की गला घोंटने की हुई कोशिश
सीएन, ऋषिकेश।
आईडीपीएल क्षेत्र के जंगल में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जख्मी मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस को मामले की सूचना मिली, तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर उन्हें महिला के गले में दुपट्टा लिपटी मिली। घायल अवस्था में पुलिसकर्मियों ने महिला को एम्स में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला अभी बयान देने की स्थिति में बनी है, महिला की हालत ठीक होने पर पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जबकि महिला का पति भी लापता बताया जा रहा है। पूछताछ में 26 वर्षीय महिला की पहचान कृष्णानगर कॉलोनी, ऋषिकेश निवासी के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला कि महिला और उसका पति एक दिन पहले से लापता थे। जिसके बाद जंगल में महिला के पड़े होने की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस टीम महिला के पति को तलाश रही है। महिला का गला घोंटने के निशान भी मिले हैं। अभी पूरा मामला संदिग्ध है। महिला की स्थिति में सुधार होने के बाद शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आर पांडे ने बताया कि महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में जंगल में मिली है फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. महिला कुछ भी बयान नहीं दे पा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी महिला का पति भी गुमशुदा बताया जा रहा है, मामला संदिग्ध लग रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 29 जून का राशिफल : कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है, आत्मविश्वास बढ़ेगा, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरते
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING