Connect with us

नैनीताल

भवाली-सैनिटोरियम रातीघाट बाईपास मार्ग शीघ्र होगा शुरू : आयुक्त

सीएन, नैनीताल। श्रीकैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत के लिए,निर्माणाधीन भवाली- सैनिटोरियम रातिघाट बाईपास  मार्ग का कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। मार्ग में सड़क कटान का कार्य पूर्ण एवं वैली ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में है। 3 दिन में होगा पूर्णनिरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रातिघाट में अल्मोड़ा हाईवे से बाईपास को जोड़ने हेतु निर्माणाधीन वैली ब्रिज की प्रगति का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि वैली ब्रिज का कार्य तीन दिन के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात आवश्यक परीक्षण कर बाईपास मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित रातिघाट मोटर मार्ग में समतलीकरण, साइनेज एवं सुरक्षा मानकों से संबंधित शेष कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं, ताकि मार्ग श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रहे। आयुक्त ने कैंची धाम में पार्किंग एवं मंदिर माला कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्री कैंची धाम मंदिर परिसर में मानस मंदिर माला योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि 330 वाहन क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। दो मंजिला ढांचा पूर्ण हो चुका है और 180 वाहनों की पार्किंग तत्काल उपयोग के लिए तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पाथवे का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। ब्रिज का कार्य भी गतिमान हैं उन्होंने  आयुक्त को अवगत कराया कि सभी निर्माण कार्य 3 मांह में पूर्ण हो जाएंगे।  निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी  विवेक कुमार राय, उप जिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या, नवाजिश खलीक, दिब्याशू, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि रत्नेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती पर गंभीर सवाल, मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING