Connect with us

नैनीताल

सीडीओ ने दिये जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता से करने के निर्देश

सीएन, हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में  मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय, हल्द्वानी में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को गंभीरता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश संबंधित कार्यदाई संस्थाओं पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में जल जीवन मिशन के कार्यों की नियमित निगरानी के लिए संबंधित अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन से संबंधित सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जाए।बैठक में नोडल जल जीवन मिशन अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने बताया कि जनपद के 1008 गांवों के लिए 518 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से 364 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री पाण्डे ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन से वंचित रह गए गांवों को भी योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की कमी है, वहां एक हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकियां उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में जनता की समस्याओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए तथा ठेकेदारों के बजाय जनहित को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। स्कूल व आंगनवाड़ी को प्राथमिकता दें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं को समय-समय पर चिन्हित कर उच्च स्तर पर अवगत कराया जाए तथा रोस्टर के अनुसार अधिकतम 15 दिनों के भीतर उनका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, नोडल अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना, जिला बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, अधिशासी अभियंता पेयजल चमन यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING