Connect with us

नैनीताल

वरिष्ठ अधिवक्ता भाकुनी के निधन पर शोक सभा, न्यायालय परिसर में शोक की लहर

सीएन, नैनीताल। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता पुरन सिंह भाकुनी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया कर अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भाकुनी के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बार के आजीवन सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने शोक व्यक्त करते हुए भाकुनी के योगदान को याद किया करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। शोक सभा के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट सचिव संजय सुयाल वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी ज्योति प्रकाश बोरा भगवत प्रसाद अखिल साह अशोक मौलखी सोहन तिवाड़ी दीपक रुवाली कैलाश जोशी नवीन कुमार पप्पू आर्या चंद्रकांत बहुगुणा गायत्री सुयाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूके बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित : 10वीं का 92.10 व 12वीं का 85.11 प्रतिशत रहा परिणाम, रामनगर के अक्षत ने 98.20 फीसदी अंक हासिल कर बने टापर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING