Connect with us

नैनीताल

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष रौतेला के कैंप कार्यालय का शुभारंभ, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर हुआ सार्थक संवाद

सीएन, हल्द्वानी। आवास विकास स्थित मीडिया सेंटर कार्यालय हल्द्वानी में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन आयोजित किया गया तथा पूजा-पाठ के उपरांत उपस्थित सभी अतिथियों एवं आगंतुकों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री रौतेला ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री श्री अनिल कपूर डब्बू, श्री सुरेश भट्ट, श्री नवीन वर्मा, श्रीमती शांति भट्ट, श्री चतुर बोरा, श्री आलम नदगली, श्री योगेश विकास भगत, रंजन जगदीश विष्ट जेड ए वॉरसी बरगली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING