नैनीताल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज नैनीताल पहुंचेंगे, सांसद भट्ट ने लिया तैयारी का जायजा
सीएन नैनीताल। लोक.सभा अध्यक्ष ओम बिरला आज 29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर नैनीताल पहुंचेंगे, जहां अपराह्न 12:30 बजे से एटीआई, नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता व संवाद करेंगे इसके उपरांत माननीय अध्यक्ष अपराह्न 4:00 बजे से एटीआई, नैनीताल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी, स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। तत्पश्चात सायं 6:00 नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट, नैनीताल में करेंगे। अध्यक्ष लोक सभा के एटीआई में आयोजित कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों के संबंध में मंगलवार को सांसद नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र अजय भट्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एटीआई का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया व सभी तैयारियां यथासमय पूर्ण करने के निर्देश संबंधित को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधारी विवेक राय, संयुक्त निदेशक शहरी विकास अवधेश कुमार, संयुक्त निदेशक एटीआई महेश कुमार, उप जिला अधिकारी नवाजिश खलीक सहित अन्य अधिकारी अपस्थित रहे।




































