Connect with us

नैनीताल

बाबा के दर्शनों को सात समंदर पार अमेरिका से कैंचीधाम पहुंचे मैक्स, पुलिस की मुक्तकंठ से सराहना की

सीएन, भवाली। विश्वविख्यात कैंची धाम के स्थापना दिवस पर सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। वहीं अमेरिका से बाबा के दर्शनों को सात समंदर पार अमेरिका से पहुंचे भक्त मैक्स ने बताया कि वे अन्य साथी भक्तों के सहयोग से आज पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। अपनी इस पहली यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा, यहां आकर मुझे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहाँ का वातावरण और लोग बहुत ही मिलनसार व दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो। स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की अभूतपूर्व व्यवस्थाओं की भी मैक्स ने मुक्तकंठ से सराहना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती पर गंभीर सवाल, मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING