Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिला बार का चुनाव कार्यक्रम हुआ घोषित, 19 मार्च को होगा मतदान

सीएन, नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है चुनाव अधिकारियों की बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज साह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज साह को सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह ने बताया कि जिला बार संघ चुनाव में 11 मार्च से नामांकन प्रपत्र बिक्री शुरू होगी, जबकि 19 मार्च को मतदान व उसी दिन मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया वर्ष 2025-2026 के लिये बार की नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाना है जिसके लिए जिला बार के संघ के चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 12 मार्च तक चलेगी। 12 मार्च को ही नामांकन वापसी भी की जा सकेगी। 17 मार्च को आम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसकेे बाद 19 मार्च को मतदान व उसी दिन मतगणना व विजेता की घोषणा की जाएगी वही सहायक चुनाव अधिकारी दीपक रुबाली ने बताया की सदयस्ता शुल्क व देयकों के भुगतान की अंतिम तिथि 7 मार्च रखने के साथ ही 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन व आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी हेमंत धुसिया गौरव भट्ट मोहन नाथ गोस्वामी मौजूद रहे भगवत प्रसाद मंजू कोटलिया पंकज चौहान ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन सचिव संजय सुयाल ने किया।

अधिवक्ताओ ने रेवेन्यू कोर्ट का किया बहिष्कार

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तीन साल बाद फिर खुलेगा बकरीद को स्लॉटर हाउस, इस बार डीएसए मैदान में नही होगी नमाज

नैनीताल। अधिवताओ ने रेवेन्यू कोर्ट का बहिष्कार किया है बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी व सचिव संजय सुयाल के नेतृत्व में रेवेन्यू कोर्ट में कार्यबहिष्कार करते हुवे तालाबंदी करी वही ऑनलाइन कार्यपद्धति को लेकर अधिवक्ताओ की जिला निबंधक कार्यालय सहित उपभोक्ता आयोग में अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार व हड़ताल जारी है। इस दौरान अनिल बिष्ट दयाकिशन पोखरिया तरुण चंद्रा सुभाष जोशी शंकर चौहान रवि कुमार दिग्विजय सिंह बिष्ट नीरज गोस्वामी सहित अनेको अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आज 25 मई का राशिफल : मेष राशि के जातकों का आज काम को लेकर मन में जोश रहेगा, जल्दबाजी से बचना जरूरी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING