Connect with us

नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में आरटीओ का प्रहार, 429 चालान, 22 वाहन सीज, 74 मामलों में परमिट के विरुद्ध हुई कार्रवाई

सीएन, नैनीताल। पर्यटन सीजन के मद्देनजर नैनीताल में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर आरटीओ एवं प्रवर्तन टीम द्वारा शहर और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान लगातार दूसरे दिन भी सख्ती के साथ चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। 28 और 29 अप्रैल को हुई कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार कुल 429 चालान किए गए। इनमें रेंटल बाइक, टैक्सी, मैक्सी, भार वाहन और अन्य श्रेणी के वाहन शामिल हैं। इसके अलावा 22 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 74 मामलों में परमिट के विरुद्ध कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान बिना वैध परमिट संचालन, ओवरलोडिंग, दस्तावेजों की कमी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी गई। टीम द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रवेश मार्गों पर लगातार निगरानी की गई, जिससे यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखा जा सके। प्रशासन का कहना है कि पर्यटन सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने के चलते ऐसी सख्ती जरूरी है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की जाए। साथ ही, वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने दिये लापरवाह कार्मिकों का वेतन रोकने व उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING