Connect with us

खेल

बॉडी बिल्डिंग का आगाज, चुने जाएंगे बॉडीबिल्डिंग मिस्टर इंडिया

बॉडी बिल्डिंग का आगाज, चुने जाएंगे बॉडीबिल्डिंग मिस्टर इंडिया

सीएन, हल्द्वानी। 12वीं राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का हल्द्वानी में आगाज हो गया है जहां देश भर के करीब 400 से अधिक बॉडी बिल्डर खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें 50 से अधिक महिला खिलाड़ी भी शामिल है। बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया। मण्डलायुक्त ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कहा कि स्वस्थ जीवन सर्वश्रेष्ठ सम्पत्ति है। मनुष्य को संतुलित आहार के साथ ही नियमित आराम भी करना चाहिए जिससे उत्तम शरीर मे स्वस्थ मन का विकास हो। उत्तम शरीर होने पर ही मनुष्य प्रगतिशील रहेगा व सकरात्मक दिशा में कार्य करेगा। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने राज्य को गोल्ड मेडल दिलाकर प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को सम्मानित भी किया। कहा कि उनकी प्रतिभा से उत्तराखंड राज्य को पहली बार महिला बॉडी बिल्डिंग नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मिला है। प्रतियोगिता में देशभर के 48 सरकारी और गैर सरकारी यूनिट के खिलाड़ी शामिल है। नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का मेजबानी करने का उत्तराखंड को पहली बार मौका मिला है। प्रतियोगिता इंडियन बोडीबिल्डर्स फेडरेशन और उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही है। पूरे दिन तक चले इस प्रतियोगिता के बाद देर शाम मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर की घोषणा की जाएगी। मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर बनने वाले को ₹500,000 नकद इनाम और ट्रॉफी दिया जाएगा. इसके साथ ही अन्य पुरस्कार भी मिलेंगे. वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस फेडरेशन के महासचिव चेतन ने बताया कि उत्तराखंड में इस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन होने से यहां के युवाओं को स्पोर्ट्स के प्रति रुझान देखने को मिलेगा। साथ ही आज का युवा अपने फिजिक को लेकर सतर्क रहें नशे से पूरी तरह दूर हो इन्हीं सब उद्देश्य को लेकर इस आयोजन को कराया गया है और उत्तराखंड को इस आयोजन की मेजबानी मिलना बेहद गर्व की बात है कि पूरे देश से विभिन्न प्रांतों से यहां बॉडीबिल्डर आए हैं इन सभी प्रतिभागियों को देखकर यहां के युवा भी बॉडीबिल्डिंग स्पोर्ट्स की तरफ अपना रुख करेंगे, यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के तीन शहरों में लगाई गई पैरामिलिट्री फोर्स, सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ संदिग्ध गतिविधियों होगी नजर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING