Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में निर्वाचित उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण, डीएम ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीएन, नैनीताल। जनपद नैनीताल में सम्पन्न उप-प्रधानों के निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी, नैनीताल द्वारा जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकासखण्ड मुख्यालयों में निर्वाचित उप-प्रधान ग्राम पंचायतों को 03 अगस्त 2026 को नियमानुसार शपथ ग्रहण कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जनपद में सम्पन्न उप-प्रधानों के निर्वाचन के परिणाम 15 जुलाई 2026 को घोषित किए जा चुके हैं। निर्वाचन के उपरांत अब निर्वाचित उप-प्रधानों को उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 एवं संबंधित नियमावली में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित उप-प्रधानों को निर्धारित तिथि एवं स्थान की जानकारी समय से उपलब्ध कराएं। साथ ही शपथ ग्रहण की समस्त कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संपादित की जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भी अपने स्तर से आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनपद में निर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कल 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, नैनीताल के डीएम रयाल का अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING