Connect with us

स्वास्थ्य

निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन, 36 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सीएन, अल्मोड़ा। ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से पपरसली अल्मोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आयुर्वेदिक एवं सामान्य चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार और विभिन्न रोगों की रोकथाम संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. के. पी. कुनियाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना कुनियाल, डॉ. लोकेश, चीफ फार्मासिस्ट श्री राजेंद्र सिंह भोज तथा सीनियर ओटी इंचार्ज श्री देव सिंह टंगड़िया का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराना तथा योग, ध्यान एवं आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की माल रोड 01 अगस्त 2026 से पूर्ण रूप से होगा नो हॉर्निंग ज़ोन के रूप में प्रभावी, उल्लंघन पर होगा दो हजार का जुर्माना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING