Connect with us

नैनीताल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाडी में डेंटल चेयर को सांसद ने दिये 5 लाख

सीएन, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाडी में जनहित को देखते हुए डेंटल चेयर तथा अन्य उपकरण मंगाए जाने को लेकर सांसद निधि से 5 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि उनके क्षेत्र में दौरे के दौरान लोगों द्वारा अवगत कराया गया था कि विकासखंड बेतालघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में दांतों के इलाज के लिए अस्पताल में डेंटल चेयर के साथ-साथ अन्य उपकरण की आवश्यकता है लिहाजा उनके द्वारा ₹5 लाख सांसद निधि से दिए जाने की घोषणा की थी जिस पर श्री भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹5 लाख स्वीकृत कर दिए हैं। जिस की पहली किस्त के रूप में 75 फीसदी यानी 3.75 लाख रुपये सीएमओ को अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। जिससे कि अस्पताल के उपकरण खरीदे जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की विस में नाबालिग से रेप, भाजपा नेता, पूर्व प्रधान सहित तीन पर लगे आरोप, यशपाल ने सरकार को घेरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING