Connect with us

स्वास्थ्य

सचिव ने किया अस्पताल का निरीक्षण छायाकार अमित के परिजनों ने काटा हंगामा

सचिव ने किया अस्पताल का निरीक्षण छायाकार अमित के परिजनों ने काटा हंगामा
सीएन, नैनीताल।
स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मृतक अमित साह के परिजनों व अन्य मरीजों ने स्वास्थ्य सचिव का घेराव का अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाकर अस्पताल में ताला लगाने की बात कही। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने सीएमओ से लेकर डॉक्टरों को भी जमकर फटकार लगाई। बुधवार को उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश ने बीडी पांडे अस्पताल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेनयेट्रिक वार्ड, मेडिकल वार्ड, कार्डियोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से वार्ता की। साथ ही उनसे अस्पतालों में मिल रही सुविधाओ के विषय में जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने महिला वार्ड की का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी। इधर पत्रकारों से वार्ता करने दौरान मृतक छायाकार अमित शाह के परिजनों व अन्य मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन व डाक्टरो पर कई आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लोगों ने अस्पताल में ताला लगाकर बंद कर देने की बात कही। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. तारा आर्य, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. संजीव खर्कवाल, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला व मेट्रन शशिकला पांडे मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 26 साल स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल-अस्पताल तो है पर सुविधा. कहां? निजी अस्पताल : विकल्प से मजबूरी तक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING