Connect with us

नैनीताल

भाजपा महिला मोर्चा कमल शक्ति अभियान के तहत करेगा कार्यक्रम : भावना मेहरा

फरवरी से दिसंबर तक का रोड मैप हुआ तैयार महिलाओ को मुख्य भूमिका में लाने की तैयारी।
सीएन, नैनीताल।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा आने वाले महीनों में कयी कार्यक्रम आयोजित करेगा बताया कि पिछले दिनों बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसिमिति में वर्ष भर के कार्यक्रम तय किये गये है। जिससे पार्टी में महिलाओं की भागीदारी व सक्रियता और अधिक बड़ेगी महामंत्री ने बताया कि अभियान के तहत फरवरी में कमल दूत अभियान के तहत अलग अलग छेत्रो में अपना योगदान दे रही महिलाओं को स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया जायेगा। इसके साथ ही मार्च महीने में होने वाले अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को राष्ट्रीय व राज्यो में उत्सव की तरह मनाया जायेगा वही अप्रैल में जिला स्तर पर मिलेट फूड फेस्टिवल यानी मोटे अनाज पर सुपर फूड उत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मई माह में आदिवासी महिला आउटरीच कार्यक्रम, जून में स्मार्ट महिला लीडर्स सम्मेलन, जुलाई में राज्य स्तर पर मेरा पहला वोट प्रधानमंत्री को कार्यक्रम किये जायेंगे। अगस्त में स्नेह यात्रा के साथ ही सितंबर में महिला छात्रावासों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। अक्टूबर में कन्यापूजन व पोषण अभियान, नवंबर में पहली बार वोटर बनी महिलाओ से प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे वही दिसंबर महीने में विभिन्न राज्यो से पहुची दस लाख महिलाओ के साथ प्रधानमंत्री महारैली करेंगे। महामंत्री ने बताया कि इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी कई कार्यक्रम सुनिश्चित किये जायेंगे। कहा कि महिला मोर्चा 2024 के चुनाव में निर्णायक भूमिका में रहकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बोल्डर के खतरे की जद में आये 24 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया, सुरक्षात्मक कार्य अविलंब करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING