Connect with us

राजनीति

नीट परीक्षार्थियों को ऐसे छलना मृत मानवता के समान है, भ्रष्टाचार का कोई फुल स्टॉप है भी या नहीं : खष्टी बिष्ट

सीएन, नैनीताल। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने हालिया नीट पेपर लीक की घटना पर राजस्थान भाजपा सरकार पर तंज कसते.हुए कहा है कि असफल सरकारी तन्त्र और बेलगाम भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार सरकार की जितनी भर्त्सना की जाए वह कम ही होगा। उन्होंने कहा कि अब तो भ्रष्टाचार की अति हो चुकी है, इनका तो कोई फुल स्टॉप ही नहीं मिलता, पिछले कुछ सालों में पेपर लीक जैसे ज्वलनशील मुद्दो पर अपनी किरकिरी करा चुकी भाजपा सरकार को दोषी मानकर उज्जवल भविष्य के सपने देखने वाले अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहकर उनकी पीड़ा ही बाँटते रहे। पर अब तो नौनिहाल भी, छले जा रहे हैं। नीट परीक्षा में शामिल होकर मानवता की सेवा करने वाले बच्चों के साथ ऐसा छल शर्मनाक है। बच्चे किस तरीके से अपना पेट काट कर, अपने शौक मारकर,अपनी कोचिंग करते हैं। नीट परीक्षा का पेपर लीक होना और राजस्थान राज्य से तार जुड़ना वहाँ की सरकार के लिए भी प्रश्न चिन्ह उठाता है पर ये सरकार तो बहरी है जो संवेदनहीन हो चुकी है। पूरे देश में इतनी बड़ी परीक्षा में बीस, बाइस,लाख से ज्यादा अभ्यर्थी भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना लेकर दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन यह असफल सरकार  तो इस दिन का इंतज़ार करती हैं। असफल सरकार और भ्रष्ट तंत्र ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। क्या वे भविष्य में ऐसी परीक्षा पर विश्वास कर सकेंगे? बचपन के बाद पहले दहलीज पर कदम रखते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े बच्चे साथ में से ऊपर नहीं पा रहे हैं। 16-16 घंटे की पढ़ाई के बाद वह इस दिन का इंतजार करते हैं। बड़ी उम्र के लोगों को समझाना तब भी आसान है, वे समझदार होते हैं पर इन मासूम बच्चों ने तो अपने भविष्य में कदम रखने से पहले ही भ्रष्टाचार का कड़वा घूँट पी लिया है। उनके कोमल मन और हृदय पर भ्रष्टाचार ने जो कुठाराघात किया है उस पर मरहम कैसे लगेगा? मेरी पूरी संवेदना उन मासूम बच्चों के साथ है और असफल सरकार तन्त्र और बेलगाम भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार सरकार की भर्त्सना करती हूँ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चार और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर जिला प्रशासन का सख्त रुख
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING