Connect with us

उत्तराखण्ड

26 जुलाई को कारगिल दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारियां शुरू

26 जुलाई को कारगिल दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारियां शुरू
कारगिल योद्धा दान सिंह मेहता का व जनपद के वीर सपूतों के परिजन होगे सम्मानित
सीएन, चम्पावत।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले कर्नल (सेवानिवृत्त) वीरेंद्र प्रसाद भट्ट ने अवगत कराया कि आगामी 26 जुलाई को कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारियों के सफल सम्पादन हेतु शहीद स्मारक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय प्रांगण में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत जीआईसी चंपावत से शहीद स्मारक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय प्रांगण तक स्कूल का बैंड एवं एनसीसी बच्चों का मार्च पास्ट होगा। साथ ही माल्यार्पण एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। व कारगिल योद्धा सैनिक दान सिंह मेहता का व जनपद के वीर सपूतों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा तथा विद्यालय शिक्षण संस्थानों में कारगिल युद्ध में शहीद हमारे वीर सपूतों के साहस पराक्रम एवं बलिदान पर छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उक्त आयोजन के संबंध में 21 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ग्वालसेवा संगठन का 21 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन, कर्नल मुनगली बने मुख्य संरक्षक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING