Connect with us

खेल

राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन मिक्स रिले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम विजेता रही

सीएन,, हल्द्वानी।उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की श्रृंखला में आज गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 64 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 2 वर्ग पुरुष और 2 वर्ग महिला खिलाड़ियों के रहे। प्रत्येक वर्ग में 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को 750 मीटर तैराकी के बाद 20 किलोमीटर साइक्लिंग करने के बाद 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी।आज प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुष वर्ग में सारंगबम अठौबा मैतेई मणिपुर, तेलाइबा सोरम मणिपुर, व पार्थ सचिन महाराष्ट्र विजेता रहे। वहीं महिला वर्ग में महिला वर्ग में डोली पाटिल, महाराष्ट्र, मानसी विनोद, महाराष्ट्र, व अध्या सिंह, एमपी जीते। इसके अलावा राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन मिक्स रिले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में 4 खिलाड़ी शामिल रहे। कुल 64 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आज 250 मीटर तैराकी, 10 किमी साइक्लिंग और 2.5 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के बाद प्रतिभागी को अपने पार्टनर को पास देना था। इस तरहां से एक टीम के 4 खिलाड़ियों की मिली जुली मेहनत के बाद महाराष्ट की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पछाड़ कर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश व तीसरे स्थान पर तमिलनाडु की टीम रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज, मां दुर्गा की मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING