Connect with us

खेल

खेल महाकुंभ : बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अण्डर-17 बालिका वर्ग में रामनगर की टीम रही अव्वल

सीएन, हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ 2024 के द्वितीय दिवस पर जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिक जोशी ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता में अण्डर-17 बालिका वर्ग में (40 किग्रा.) में किरन तिवारी प्रथम, दिव्या गुप्ता, द्वितीय तथा निकिता तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार (48 किग्रा.) में पी जोशी, प्रथम, भूमिका, द्वितीय रखी रावत तथा हृदयानशी खोलिया तृतीय स्थान पर रही। (59 किग्रा.) में लता जोशी प्रथम,जान्हवी जोशी, द्वितीय, मानसी पपनै ने तृतीय स्थाान प्राप्त किया। इसी प्रकार अण्डर-20 बालिका वर्ग में (45 किग्रा.) में मानसी पानू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार (50 किग्रा.) में प्रतिभा परिहार प्रथम, (55 किग्रा0) में कनिका जोशी प्रथम, (61 किग्रा.) में टीना कांडपाल प्रथम, (68किग्रा.) में प्रीति बिष्ट प्रथम, (68 किग्रा.) में साक्षी जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कराटे प्रतियोगिता में अण्डर-17 बालक वर्ग में (50 किग्रा.) में तरुण शर्मा प्रथम, दिव्यम परिहार, द्वितीय व सचिन सिंह परिहार तथा रोशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार (55 किग्रा.) में अमन जोशी प्रथम, हर्षवर्धन आर्य द्वितीय व पीयूष रौतेला तथा आयुष्मान सिंह रावत, तृतीय, (61 किग्रा.) में मयंक कुमार प्रथम, हिमांशु द्वितीय व लकी नेगी तथा रितिक, तृतीय, (68 किग्रा. में आदित्य बिष्ट प्रथम, तथा आदित्य सिंह द्वितीय, (76 किग्रा.) में जयन्त सिंह जंतुवाल प्रथम,(76 किग्रा.) में कुणाल कार्की प्रथम, दक्ष चंद्र द्वितीय तथा पीयूष बिष्ट ने तृतीय प्राप्त किया। कराटे प्रतियोगिता में अण्डर-20 बालक वर्ग में (60 किग्रा.) में करन भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार (75 किग्रा.) में हर्षित जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अण्डर-17 बालिका वर्ग में रामनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जीएनपीएस रामनगर में द्वितीय तथा यूनिवर्सल स्कूल हल्द्वानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अण्डर-17 बालिका वर्ग में ग्रेट मिशन स्कूल रामनगर प्रथम तथा एचडी फाउंडेशन द्वितीय तथा शैमफोड़ स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अण्डर-20 बालिका वर्ग में जंप बॉलर की टीम ने प्रथम तथा फायर बॉलर ने द्वितीय तथा यंग चेजरर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मैदानों में जमकर झुलसा रही है चुभती-जलती गर्मी, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING