Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं के 142 बूथों में से 22 बूथ ही जीत पाए हरदा

हरीश दुर्गापाल व हरेन्द्र बोरा समेत तमाम क्षत्रप निकले फ्यूज बम
सीएन, लालकुआं।
लालकुआं विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हारने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा समेत तमाम दिग्गजों की साख पर बट्टा लग गया है। हैरत की बात यह है कि कांग्रेस के अधिकतर क्षत्रप अपने बूथ को भी जिताने में कामयाब नही हो पाए है। कांग्रेस को विधानसभा के अधिकतर बूथों में हार का सामना करना पड़ा दरअसल लालकुआं विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने चुनाव प्रचार की कमान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र बोरा को कमान सौंपी। दोनो नेता पूरे चुनाव प्रचार में हरीश रावत के साथ में सामिल भी रहे। लेकिन हरीश चंद्र दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा अपने बूथ को जिताने में भी कामयाब नही हुए। जिससे उनकी शाख पर बट्टा लगा है। इसके अलावा तमाम प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों समेत अधिकतर ग्राम प्रधान व बीडीसी मेंबर भी अपने बूथ को नही जीत पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए : यशपाल आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING