Connect with us

उत्तराखण्ड

आयुक्त रावत ने कुमाऊं मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा ₹50 करोड़ से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा की

सीएन, हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड दीपक रावत द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा 50 करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊं मंडल आर सी तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडल अंतर्गत 50 करोड रुपए से ऊपर की 45 कार्य 17 विभागों के माध्यम से कार्यान्वित किए जा रह हैं। स्वीकृत 45 गतिमान कार्यों की कुल धनराशि लगभग 14726.49 करोड़ है।जमरानी बांध, पीआईयू हल्द्वानी, सिंचाईं, एम्स सैटेलाईट किच्छा, पन्तनगर एयरपोर्ट, पीएमएवाई रूद्रपुर, पीआईयू नैनीताल, वाईब्रेट विलेज के माध्यम से 01-01 कार्य गतिमान है। ब्रिडकुल, पीआईयू, चम्पावत, यूपीसीएल द्वारा 03-03 कार्य और पेयजल निगम, एनएचएआई, पिटकुल, लोक निर्माण विभाग द्वारा 50 करोड़ से अधिक लागत के 04-04 कार्य किए जा रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 05 कार्य और निर्माण विंग पेयजल निगम द्वारा 50 करोड़ से ऊपर के 07 कार्य गतिमान हैं। समीक्षा के दौरान विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING