Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

सीएन, अल्मोड़ा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अल्मोड़ा जनपद स्थित पवित्र वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देवाधिदेव महादेव से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना की।राज्यपाल ने कहा कि जागेश्वर धाम सहित समूचा कुमाऊँ क्षेत्र हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यहां की दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के पवित्र तीर्थस्थल न केवल आस्था के केन्द्र हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के संवाहक भी हैं। राज्यपाल ने कामना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में शांति, सद्भाव, समृद्धि और लोककल्याण की भावना निरंतर सुदृढ़ होती रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि की यह दिव्य आध्यात्मिक चेतना सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं मंगल का संचार करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में जनअपील : मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने को चलाया जा रहा अभियान, 11 दस्तावेज निर्धारित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING