Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह का भव्य समापन, सीएम धामी ने वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

सीएन, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान ही किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने वरिष्ठजनों को समाज की मजबूत जड़ों की संज्ञा देते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सामाजिक संरचना को सुदृढ़ बनाए रखता है।उन्होंने समारोह में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह संदेश देता है कि उम्र केवल एक संख्या है और जीवन में ऊर्जा एवं उत्साह का कोई विकल्प नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं जैसे अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों के जीवन को सुरक्षित और गरिमामय बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 6 लाख वरिष्ठजनों को प्रतिमाह 1500 रुपये की पेंशन डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा रही है। साथ ही, पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन देने का निर्णय उनकी आर्थिक सुरक्षा को और सुदृढ़ कर रहा है।मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चम्पावत में नए भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, रुद्रपुर में एक आधुनिक मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अटल वयोअभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही, राज्य में पहली बार जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मानव संसाधन तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 1300 वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क सर्जरी का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को अपने भरण-पोषण के लिए कानूनी अधिकार प्राप्त हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनके गरिमामय जीवन के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें डा0 ललित मोहन उप्रेती, रमेश मटेला,पं0 गोपाल कृष्ण बडोला, डा0 भुवन चन्द्र जोशी,डा0 त्रिभुवन दत्त शर्मा, आचार्य हरीश चन्द्र पंत, आशुतोष पंत,योगेश पांथरी, सुरेश आर्य,गणेशी देवी, अशोक कुमार पंत,गम्भीर सिंह चौहान,अनन्त प्रसाद नौटियाल के साथ ही वरिष्ठ लोगों के मध्य फुटबाल, बैटमिंटन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मनोज जोशी, मनोज सनवाल, गुरमीत सिह,शंकर सिंह भण्डारी,हरिमोहन आर्य,राजश्री तिवारी तथा अरविन्द पाण्डे को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री समाज कल्याण,अल्प संख्यक कल्याण, छात्र कल्याण व जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास, मंत्री शहरी विकास जलवायु परिवर्तन, जल संभरण प्रबंधन उत्तराखंड सरकार रामसिंह कैड़ा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के कल्यारार्थ संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिताआर्य, डा0 मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष नवीन लाल वर्मा, उत्तराखंड सरकार में दाईत्वधारी डा0 अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट,भावना मेहरा, शंकर कोरंगा, हरक सिंह नेगी, शान्ति मेहरा, फरजाना, एस नामधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, साकेत अग्रवाल, राजेन्द्र सिह बिष्ट, मेजर जनरल सेनि. इन्द्रजीत सिंह, कर्नल सेनि. बीएस रौतेला, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,निदेशक समाज कल्याण डॉ संदीप तिवारी, अपर सचिव समाज कल्याण प्रकाश चंद्र, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी,सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे के साथ ही वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के पदाधिकारी,पेंशनर वेलफेयर के सदस्य, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 1 मई, 2026 तक पांच दिनी जनपद नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे, सांसद भट्ट ने किया स्वागत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING