Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड कार्यकारिणी का विस्तार, अर्जुन सिंह अर्जुंदा बने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सीएन, हल्द्वानी। पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड इकाई के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह अर्जुंदा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह अर्जुंदा को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर एक सशक्त एवं सक्रिय टीम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अशोक गुलाटी ने कहा कि उन्होंने अर्जुन सिंह अर्जुंदा के साथ कई वर्षों तक मीडिया क्षेत्र में कार्य किया है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का लाभ पत्रकार प्रेस महासंघ को मिलेगा तथा उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा। नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह अर्जुंदा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा। पत्रकार प्रेस महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अर्जुन सिंह अर्जुंदा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING