Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा की सरकार केवल वादे करने में विश्वास नहीं रखती उन्हें पूरा करके भी दिखाती : खजान दास

सीएन,नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के प्रभारी मंत्री एवं भाजपा नेता खजान दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच काम करते हैं। संगठन की यही ताकत भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाती है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने नैनीताल क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और संगठन की रणनीति पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जनता के बीच देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे है। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों के साथसाथ आम जनता की समस्याओं के निस्तारण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर लगातार मजबूत हुआ है और लोग चाहते हैं कि भाजपा दोबारा सरकार बनाकर विकास की इस गति को आगे बढ़ाये। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी जो कोई भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। सरकार की नीति स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार करने वालों के लिए किसी प्रकार की रियायत नहीं होगी। इस दौरान भाजपा सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा,,नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING