Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल के नियोजित विकास को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री को सौंपा विस्तृत मांगपत्र

सीएन,भीमताल/देहरादून ।भीमताल क्षेत्र के नियोजित विकास भवन निर्माण संबंधी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान एवं स्थानीय नागरिकों को राहत दिलाने की मांग को लेकर दर्जा राज्यमंत्री एवं उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर विस्तृत मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में भीमताल महायोजना का शीघ्र अनुमोदन एवं क्रियान्वयन कृषि राजकीय एवं क्रीड़ा श्रेणी की भूमि पर वर्षों से निवासरत स्थानीय लोगों को आवासीय निर्माण की व्यवहारिक सुविधा उपलब्ध कराने छोटे भूखण्डों के लिए भवन निर्माण मानकों में युक्तिसंगत शिथिलीकरण ले-आउट स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाने भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क को सर्किल रेट के आधार पर निर्धारित वर्तमान डेढ़ गुना शुल्क में व्यावहारिक संशोधन करने तथा पूर्व में निर्मित भवनों के नियमितीकरण के लिए एकमुश्त (वन टाइम सेटलमेंट) योजना लागू किए जाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि महायोजना के अभाव तथा नियमों के कारण क्षेत्र में भवन स्वीकृतियां आवास निर्माण निवेश और विकास कार्य प्रभावित होते है। वहीं छोटे भूखण्डों के स्वामियों एवं स्थानीय परिवारों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन विषयों पर शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि इन सुझावों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है तो भीमताल में नियोजित एवं संतुलित विकास को नई गति मिलने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत प्राप्त होगी तथा पर्यटन रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास को भी बल मिलेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांगपत्र प्राप्त कर सभी बिंदुओं का गंभीरता से परीक्षण कर जनहित में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ में शामिल होगी अल्मोड़ा की गर्विता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING