Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मध्यम से तेज बारिश व गर्जन जारी, 9 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना


सीएन, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम सुधरने. का नाम नही ले रहा है। पर्वतीय जिलों में आगामी 9 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना बनी रहेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन जारी रह सकता है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार.आगामी 9 मई तक मौसम में सुधार नहीं आयेगा। गढ़वाल सहित कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में देर रात से रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त. रहा। नैनीताल में देर रात से रुक-रुककर बारिश जारी ही सोमवार. को तेज हवाओं व गर्जन के साथ बारिश हुई। इसके बाद आसमान में घने बादल छाये रहे। आगामी 48 घंटे मौसम के लिहाज से पहाड़ी जिले संवेदनशील बने लहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को फिर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। 7 व 8 मई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना बनी रहेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 9 मई से मौसम में सुधार आयेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला आरक्षण को लागू करने व उनकी सुरक्षा को कदम उठाए सरकार, वरना कांग्रेस सड़कों में उतरेगी : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING