Connect with us

उत्तराखण्ड

योगी टनकपुर पहुंचे, लोगों ने लगाये बुलडोजर बाबा जय के नारे

योगी टनकपुर पहुंचे, लोगों ने लगाये बुलडोजर बाबा जय के नारे
सीएन, टनकपुर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज टनकपुर पहुंचे। जहां वे एक रथ में सवार हुए और उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के कई नेता मौजूद थे। यह रोड शो टनकपुर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ चुनावी सभा स्थल रामलीला मैदान में पहुंचा जहां योगी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और उनके ऊपर लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों में सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया। इस रोड शो में पीछे पीछे बुलडोजर चल रहे थे और लोग बुलडोजर बाबा जय के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मदन कौशिक मदन कौशिक, कैलाश गहतोड़ी सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री-तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय, जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING