Connect with us

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में राम पथ के निर्माण सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में छह अधिकारी निलंबित

अयोध्या में राम पथ के निर्माण सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में छह अधिकारी निलंबित
सीएन, अयोध्या।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 14 किलोमीटर लंबे राम पथ के निर्माण और सीवर लाइन बिछाने में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग तथा उत्तर प्रदेश जल निगम के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पिछले शनिवार और मंगलवार रात हुई बारिश में यहां राम पथ के किनारे स्थित करीब 15 गलियां और सड़कें जलमग्न हो गयी थीं। राम पथ के किनारे स्थित घरों में न सिर्फ बारिश का पानी घुस गया बल्कि नवनिर्मित राम पथ एक दर्जन से अधिक स्थानों पर धंस गया। राज्य सरकार ने इस मामले में अहमदाबाद स्थित कंपनी भुवन इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को भी नोटिस जारी किया है। विशेष सचिव विनोद कुमार ने  पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल और सहायक अभियंता अनुज देशवाल को निलंबित करने के आदेश जारी किये। वहीं कनिष्ठ अभियंता प्रभात कुमार पांडेय को निलंबित करने का आदेश पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता वीके श्रीवास्तव ने जारी किया। उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार मिश्रा ने अयोध्या में पदस्थ अधिशासी अभियंता आनंद कुमार दुबे, सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार यादव और अवर अभियंता मोहम्मद शाहिद को निलंबित करने के आदेश जारी किये हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी एक कार्यालय आदेश में कहा गया है कि राम पथ की सबसे ऊपरी परत निर्मित किये जाने के तुरंत बाद क्षतिग्रस्त हो गयी। इससे राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता के तहत किये जा रहे कार्यों में शिथिलता सामने आयी और आम लोगों के बीच राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा है। कार्यालय आदेश में कहा गया, इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए निर्माण खंड.तृतीय के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली 1999 के नियम सात के तहत निलंबित किया जाता है। वह अयोध्या में मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आपराधिक गतिविधियों पर जिला मजिस्ट्रेट रयाल की सख्ती, कई के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एक जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING